हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश सुखचैन कॉलोनी...

    सुखचैन कॉलोनी नामचर्चा घर में पावन महापरोपकार माह की नामचर्चा धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    7 बुजुर्गो को दी फ्रूट किट्स, 2 गर्भवती महिलाओं को दिया पौष्टिक आहार और 23 बच्चों को खिलौने देकर बिखेरी  मुस्कुराहट

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार शाम ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत की ओर से सुखचैन कॉलोनी नामचर्चा घर में पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 32वां पावन महापरोपकार माह (गुरुगद्दी नशीनी माह) बड़ी धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में 142 मानवता भलाई कार्यो को रफ्तार देते हुए अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 7 बुजुर्गो को फ्रूट किट्स और शिशु संभाल मुहिम के तहत 2 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया गया। वहीं स्माइल आॅन इनोसेंट फेस मुहिम के तहत 23 बच्चों को खिलौने देकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक से भारी तादाद में साध-संगत ने भाग लिया।

    शनिवार को शाम 5 बजे भंगीदास सुभाष इन्सां ने धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर व अरदास का शब्द बोलकर नामचर्चा की शुरूआत की। इसके पश्चात कविराजों ने सुंदर भजनों के माध्यम से सतगुरू की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा में शाह सतनाम जी पुरा की निवर्तमान सरपंच खुशपाल कौर ने विशेष रूप से शिरकत की और साध-संगत द्वारा किए जा रहे समाज भलाई के कार्यो की सराहना की। वहीं इस दौरान ब्लॉक कमेटी के सदस्यों ने उपस्थित साध-संगत को पावन महापरोपकार माह की बधाई दी और साध-संगत को अपने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास बनाए रखते हुए 142 मानवता भलाई कार्यो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद परिवार को दिया राशन

    साथ में नामचर्चा के दौरान उपस्थित साध-संगत को पूज्य गुरू जी द्वारा भेजे गए 12वें रूहानी पत्र को भी पढ़कर सुनाया गया। जिसे साध-संगत ने पूरी श्रद्धा भावना से सुना। वहीं समस्त साध-संगत ने रूहानी पत्र में फरमाए गए वचनों पर अमल करते हुए एकता में रहकर मानवता भलाई कार्यो में भाग लेने का दोनों हाथ खड़े कर प्रण लिया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे साध-संगत एकाग्रचित होकर श्रवण किया। इस मौके पर कल्याण नगर ब्लॉक की समस्त कमेटी के जिम्मेवार व साध-संगत मौजूद रही।

    डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु बधाई के पात्र है जो जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। आज भी नामचर्चा में बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें फ्रूट किट्स दी गई है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार (हेल्दी ईटिंग) दिया गया है। ताकि उनकी संतान स्वस्थ पैदा हो।
    – खुशपाल कौर, विवर्तमान सरपंच, शाह सतनाम जी पुरा, सरसा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here