लो जी इन्तज़ार की घड़िया खत्म, आ गया Saint Dr. MSG का नया Teaser जागो दुनिया दे लोगों

Published On

बरनावा (सोनू)। यूपी के बरनावा, जिला बागपत स्थित शाह सतनाम जी आश्रम में  (Jaago Duniya De Loko ) रविवार शाम को यूटयूब चैनल पर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम ने नए भजन का ‘जागो दुनिया दे लोगों’ टीजर लॉन्च किया। उक्त टीजर कुछ मिनटों में हजारों से अधिक लोग देख चुके हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडू, गुजरात, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूएई, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, इंगलैंड, दुबई और कुवैत सहित कई देशों में इस नए भजन के टीजर को सुना है। आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी ने दीपावली पर्व पर भजन ‘साडी नित दीवाली’ लॉन्च किया था। भजन ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। भजन को रिलीज होने के 45 घंटे से अधिक समय में ही 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सुना। इससे पहले भी पूज्य गुरु जी के कईं भजनों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts