Khalistani: मोदी सरकार का बड़ा एक्शन खालिस्तानियों के पासपोर्ट होंगे रद्द?

Published On

नई दिल्ली। ब्रिटेन में खालिस्तानियों पर भारत सरकार बड़ा (Modi government big action Khalistanis) एक्शन लेने जा रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय दूतावास पर विरोध कर रहे खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह कार्रवाई की मांग सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता वकील ने दिल्ली पुलिस से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानून के अनुसार उनका पासपोर्ट रद्द करके कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने जताई कड़ी नाराजगी

भारतीय-अमेरिकियों ने इसकी कड़ी निंदा की है। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता अजय भूटोरिया ने सैन फ्रांसिस्को में भारत के वाणिज्य दूतावास भवन पर खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंसा का यह कृत्य न केवल अमेरिका और भारत के बीच राजनयिक संबंधों के लिए खतरा है, बल्कि हमारे समुदाय की शांति और सद्भाव पर भी हमला है। भूटोरिया ने स्थानीय अधिकारियों से इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपने समुदाय के सभी सदस्यों से एकजुट का भी आग्रह किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts