चीन में झेंग्झौ शहर में बाढ़, 12 की मौत, बांध टूटा

Published On

एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

बीजिंग (एजेंसी)। चीन के हेनान प्रांत में झेंग्झौ शहर में आई बाढ़ से 12 लोगों की मौत हो गई और शहर के पास बना एक बांध टूट गया है। सीजीटीएन चैनल ने यह जानकारी दी है। सीजीटीएन की रिपोर्ट के अनुसार खराब मौसम के कारण झेंग्झौ में भूमिगत मैट्रो में पानी भर गया। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने वहां फंसे यात्रियों को निकाला है। चीन के मीडिया ने बताया कि शहर में रिकॉर्ड बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर में बाढ़ आ गई, बिजली की आपूर्ति और यातायात बाधित हुआ है। बाढ़ से 12 लोगों की मौत हुई। जबकि करीब एक लाख निवासियों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts