ब्रिटेन में अर्वेन तूफान से तीन लोगों की मौत
Published On
लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन में अर्वेन तूफान के कारण पेड़ गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। स्काई न्यूज ने यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार स्कॉटिश एबरडीनशायर में पेड़ के कार पर गिरने से एक और व्यक्ति की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया। इससे पहले दिन में तूफान के कारण उत्तरी आयरलैंड और इंग्लैंड में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना मिली। उल्लेखनीय है ब्रिटेन के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को तूफान को लेकर लाल चेतावनी जारी की थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।