उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी

Published On

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार सुबह से ऊंचाई वाले स्थानों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान गिरने स ठिठुरन बढ़ गई है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य में बर्फबारी और पाला गिरने से पर्वतीय क्षेत्रों में कई मार्गों पर फिसलन होने से यातायात बन्द हो गया है। सूत्रों ने बताया कि बर्फबारी के साथ पाला जमने से गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर बर्फबारी के बाद पाला जमन वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राज्य के ऊँचाई वाले विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर बर्फ की परत एकत्रित हो गईं हैं।

केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम में कई-कई फिट बर्फ जमा है। वहां पुलिस जवानों के साथ कुछ सन्यासी अभी भी मौजूद हैं। इन स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण पानी भी जम गया है। राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान 08 से 10 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts