हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home सरसा Sirsa: ट्रक क...

    Sirsa: ट्रक की टक्कर से स्कूटी चकनाचूर, महिला की मौत, दूसरी गंभीर!

    Sirsa News
    Sirsa: ट्रक की टक्कर से स्कूटी चकनाचूर, महिला की मौत, दूसरी गंभीर!

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार अल सुबह बेगू रोड पर गत्ता फैक्ट्री के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रीत नगर गली नंबर 13 निवासी प्रियंका व प्रीत नगर गली नंबर 11 निवासी कर्मजीत सुबह सवेरे सेवा कार्य के लिए गुरुद्वारा जा रही थी। Sirsa News

    ट्रक वाले ने स्कूटी को करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा | Sirsa News

    बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी के पीछे बैठी प्रियंका बुरी तरह घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वही स्कूटी चला रही कर्मजीत कौर गंभीर रूप से घायल है जिसे पहले नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, बाद में उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है । जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि स्कूटी चकनाचूर हो चुकी है। प्रत्यक्ष दर्शन ने बताया कि ट्रक वाले ने स्कूटी को करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा है। Sirsa News

    Income Tax PPT : अब निवेशों को करना पड़ सकता है टैक्स अधिकारियों की कड़ी जांच का सामना!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here