Lumpy Skin बीमारी को लेकर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण: जयप्रकाश

Published On

प्रदेश में 19 लाख गौवंश में से 15 लाख 50 हजार को लग चुकी वैक्सीन

  • लंपी बीमारी से 1900 गायों की हो चुकी मौत

भिवानी(सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि गौमाता में आई लंपी बीमारी (Lumpy Skin) को लेकर प्रदेश में स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है। हरियाणा प्रदेश में लगभग 19 लाख गौवंश में से 15 लाख 50 हजार गायों का वैक्सीनेशन पूरा किया जा चुका है। अब तक हरियाणा प्रदेश में 1900 गायों की मृत्यु हुई है। पशुपालन विभाग की टीम ने गांव-गांव, घर-घर जाकर वैक्सीनेशन का कार्य कर रही है तथा गौवंश को बचाया जा रहा है।

यह बात उन्होंने भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि दुर्भाग्य से लंपी बीमारी हरियाणा के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब राज्यों में फैली, जिससे हजारों गौमाता को अपने प्राण त्यागने पड़े। परन्तु हरियाणा राज्य में तत्परता दिखाते हुए समय बचाने के लिए बगैर टैंडर प्रक्रिया के वैक्सीनेशन प्रक्रिया के वैक्सीनेशन मंगवाकर उन्हे लगवाने का कार्य किया, जिसके चलते 15 लाख 50 हजार से अधिक गायों को अब तक वैक्सीनेशन लगाई जा चुकी है।

15 हजार गायों का चल रहा उपचार | Lumpy Skin

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में 15 हजार के लगभग गाय इस बीमारी से पीड़ित है। जिनका ईलाज चल रहा है अब तक सिर्फ 1900 गायों की मृत्यु प्रदेश में हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार के पशुपालन विभाग की तत्परता के कारण ही संभव हो पाया है तथा हमारा गौवंश बच पाया है, जबकि साथ लगते राजस्थान राज्य में एक लाख के लगभग तथा पंजाब में 30 हजार के लगभग गायों की मृत्यु हुई है, जबकि हरियाणा प्रदेश में इस बीमारी पर लगभग नियंत्रण किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Latest News

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश
Hanumangarh News: गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता परेशान, एफआरटी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए
‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार संधवां
Electricity Bill Hike: दिल्ली वालों पर बढ़ेगा बिजली बिल का बोझ, DERC ने दी ये बड़ी मंजूरी

Related Posts