Odisha TrainTragedy: क्या विराट कोहली ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों को 30 करोड़ रुपये का दान दिया? जानिए सच
नई दिल्ली। Odisha train tragedy ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसा की रेलवे सुरक्षा आयुक्त (दक्षिण पूर्वी सर्कल) शैलेश पाठक ने वैधानिक जांच शुरू की। इस भीषण हादसे में अबतक 275 लोगों की अधिकारिक रूप से मौत हो चुकी है जबकि 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पाठक बहानागा बाजार स्टेशन पहुंचे और कंट्रोल रूम, सिग्नल रूम और दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा स्वतंत्र जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच चल रही है और इसके बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। Virat Kohli
वहीं मीडिया के कुछ वर्गों में प्रकाशित कई रिपोर्टों में कहा गया है कि पूर्व टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli ) पीड़ितों के लिए 30 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान कर रहे हैं। गंभीर घटना के बाद स्टार बल्लेबाज ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जो कुछ हुआ उससे वह दुखी हैं और पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ‘कोहली ने ट्वीट किया ‘ओडिशा में दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ।
मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। जहां तक दुर्घटना पीड़ितों को कोहली के 30 करोड़ रुपये के दान की बात है, तो इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ये खबरें पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित हैं। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो ऐसे भयावह हादसों पर भी सुर्खियाँ बटोरने के लिए लगे हुए हैं और ऐसी अफवाहें उड़ा रहे हैं।