किसानों पर दर्ज मुकद्दमें हो वापिस : ओ.पी. धनखड़

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बोले-एमएसपी पर कानून सभी चाहते हैं, लेकिन कानून सरकार के संसाधनों पर निर्भर

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। अब भाजपा ने भी देश में किसानों पर दर्ज मुकद्दमों को वापिस लिए जाने की बात कही है। भाजपाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि वह पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं और वे स्वयं व उनकी पार्टी भी चाहती है कि किसानों पर दर्ज सभी मामले रद्द हों। वे जहांआरा बाग स्टेडियम में अंत्योदय मेले के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

एमएसपी कानून पर भी पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि एमएसपी पर कानून सभी चाहते हैं, लेकिन यह सब संशाधनों पर निर्भर है। एमएसपी कानून भी ठीक वैसे ही जैसे कोई बड़े घर में रहना चाहता है, लेकिन उसे उसके लिए संशाधनों की तलाश करना भी जरूरी होता है। सरकार के संसाधनों को लेकर ही प्रधानमंत्री द्वारा कमेटी बनाए जाने की बात कही गई है। कारण कि कमेटी में ही तय होगा कि सरकार के संशाधन क्या हैं और उसके अन्य स्रोत क्या होंगे। कारण कि यदि किसानों की सारी फसल खरीदी जाए तो 17 लाख करोड़ तय राशि आती है, जबकि सरकार का बजट ही केवल 35 लाख करोड़ का है।

संसद में कृषि कानून रद्द किए जाने सम्बंधी बिल लाए जाने पर विपक्ष को न बोलने देने के आरोप पर धनखड़ ने कहा कि विपक्ष यही चाहता था कि कृषि कानून वापिस हों और वह बात मान ली गई। अब इसमें बोलने देने या फिर न बोलने देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, पूर्व मंत्री कांता देवी सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts