ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को निकाला बाहर, पहुंचाया अस्पताल

Published On

सैल्यूट। अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचा रहे डेरा श्रद्धालु
यूपी दरबार में हुए खेल मुकाबलों में हिस्सा लेकर वापिस लौट रहे थे डेरा श्रद्धालु

मानसा। (सच कहूँ/सुखजीत मान) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने एक सड़क हादसे में घायल हुए युवक की संभाल कर उसे समय रहते अस्पताल पहुुंचाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया है।

यह भी पढ़ें:– अम्बाला में ईंट के भट्ठे पर अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित

रक्तदान समिति ब्लाक मानसा के जिम्मेवार सेवादार रोमी इन्सां ने बताया कि वह यूपी दरबार से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के स्थापना दिवस के संबंध में बीते दिनों में हुुए खेल मुकाबलों में हिस्सा लेकर वापिस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में फतेहाबाद रोड पर रात को करीब 2:30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलटी हुई थी। सेवादारोंं ने अपनी बस रोककर देखा तो एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था। सेवादारों ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर उठाकर नीचे दबे युवक को बाहर निकाला व सेवादारों ने तुरंत एम्बूलैंस को फोन कर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जिंदगी बचाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts