मित्र की डीपी लगाकर 20 हजार ठगे

Published On

कैराना।(सच कहूँ न्यूज) अज्ञात जालसाज ने वाट्सऐप डीपी पर मित्र का फोटो लगाकर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

मोहल्ला बिसातियान निवासी पवन कुमार जैन ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काॅल आई, जिसके वाट्सऐप पर बागपत निवासी उसके दोस्त की डीपी लगी हुई थी। मेसेज के माध्यम से उससे इमरजेंसी बताकर 20 हजार रुपये देने की बात कही। इसके बाद उसने अपने मित्र की डीपी देखकर धनराशि फोन-पे नंबर पर भिजवा दी। बाद में उसने अपने दोस्त से संपर्क किया, तो ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को साइबर सेल को भेज दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts