यमुना की सफाई के लिए 1028 करोड़ रुपये अतिरिक्त मंजूर

Published On

नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को यमुना की सफाई के लिए 1028 करोड़ रुपये के पूरक अनुदान को मंजूरी दी गई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं जलमंत्री मनीष सिसोदिया ने यमुना सफाई के लिए पूरक अनुदान की मांग को सदन पटल पर रखा और सदन ने इसे मंजूरी दी। सिसोदिया ने कहा, ‘उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अफसरों पर दबाव बनाकर यमुना सफाई के काम को रोकने का हर संभव प्रयास किया। सदन से बजट मंजूर होने के बावजूद जलबोर्ड के काम रोके गए। उपराज्यपाल ने पहले परियोजना को रोकने का प्रयास किया। परियोजना नहीं रुकी तो फंड रोक दिए, लेकिन यमुना की सफाई का काम जारी है।दिल्ली सरकार यमुना की सफाई का काम कभी रुकने नहीं देगी।

यह भी पढ़ें:– भिवानी की एक लडक़ी से वर्क फ्रार्म होम के नाम से ठगे थे 60 हजार रूपये

सिसोदिया ने कहा, ‘सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के रुके पैसों को तो जारी करवा ही दिया है साथ ही यमुना की सफाई के लिए 1028 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी जारी किया है ताकि यमुना को साफ करने के कामों में तेजी लाइ जा सकें। यमुना की सफाई का काम रोकना नहीं है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अगले चुनावों से पहले यमुना साफ करने का संकल्प लिया है जिसे पूरा किया जाएगा। दिल्ली सरकार इस दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि श्री केजरीवाल ने यमुना की सफाई को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए हर एक पहलू पर बारीकी से नजर बनाए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts