हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 14 साल के बाल...

    14 साल के बालक ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान

    Kota Suicide News
    सांकेतिक फोटो

    कोटा (सच कहूँ)। 14 साल के किशोर ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले काे संदिग्ध मानते हुए 174 में मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    उद्योग नगर थाने के एएसआई देवकरण ने बताया कि रायपुरा जॉनी किराना स्टोर के पास रहने वाले रघुवीर के बेटे 14 वर्षीय नवीन ने सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। नवीन घर पर अपने कमरे में था, उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी। उसकी मां को जब बहुत देर तक नवीन की आवाज नहीं आई तो वो उसके कमरे तक गई। बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया और कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला तो मां घबरा गई और पड़ोसियों को बुलाकर लाई। नवीन अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। नवीन के पिता रघुवीर प्रॉपर्टी डीलर हैं।

    पड़ोसियों ने गेट खोला तो उड़ गए होश :

    पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने जब गेट खोला तो उनके होश उड़ गए। नवीन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे पहले बोरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए और फिर वहां से तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस आई और नवीन का पोस्टमार्टम करवाने के लिए एमबीएस अस्पताल में लेकर गए। परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना किया और फिर बाद में पुलिस की समझाईश पर माने। पुलिस का कहना है कि नवीन 8वीं कक्षा में पढ़ता था और काफी हंसमुख स्वभाव का था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।