हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 2 ब्लॉकों की ...

    2 ब्लॉकों की सांझी नामचर्चा में 102 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    Humanity

    सच कहूँ/अनिल लुटावा फतेहगढ़ साहब। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के अवतार माह की खुशी में ब्लॉक सरहन्द और बसी पठाना की साध-संगत ने सांझी नामचर्चा बसी पठाना के नामचर्चा घर में और भंडारा धूमधाम से मनाया। साध-संगत की ओर से नाम-चर्चा घर को रंग-बिरंगी झंडियों, प्रेरणादायक बैनरों और गुब्बारों से बहुत ही सभ्यक ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा में दोनों ब्लॉकों की साध-संगत की ओर से बड़ी संख्या में शिरकत की गई। नामचर्चा की दौरान दोनों ब्लॉकों की ओर से जरूरतमन्द लोगों को 102 कंबल बांटे गए।

    इस संबंधी बातचीत करते प्रदीप इन्सां 15 मैंबर ने बताया कि जनवरी माह में पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने अवतार धारण किया था और डेरा श्रद्धालु इस महीने को भंडारे के रूप में मनाते हैं और इस महीने डेरा सच्चा सौदा की तरफ से चलाए जा रहे 134 मानवता भलाई के कार्याें को करके अपने सच्चे मुर्शिद-ए-कामिल के वचनों पर अमल करते हैं। इस मौके ब्लॉक सरहन्द, ब्लॉक बसी पठाना की ब्लॉक समितियां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्लफेयर फोर्स विंग के सदस्य व सभी समितियों के जिम्मेदार उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।