हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    रूस में बांध टूटने के कारण 11 की मौत, 14 घायल

    Russia

    मास्को (एजेंसी)। रूस के साइबेरियाई क्षेत्र क्रास्नोयास्क क्राई में शनिवार तड़के एक बांध टूटने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 14 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मंत्रालय की स्थानीय शाखा के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह दो बजे घटित हुई, जब श्चेटिंकिनो के नजदीक एक सोने की खदान का बांध टूट गया।

    नजदीकी शहर आर्टयोमोवस्क से सभी आपातकालीन राहत एवं बचाव दलों को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। घटना स्थल पर मौजूदा समय में लगभग 270 लोग काम कर रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य में 41 लोग और 12 मशीनी इकाइयों को लगाया गया है। इसके अलावा दो लोगों के साथ दो एयरमोबाइल यूनिट, पांच एमआई-8 तथा एमआई-26 हेलिकॉप्टरों को साइबेरिया के राहत एवं बचाव केंद्र से रवाना किया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।