हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में 12 म...

    सरसा में 12 मरीज मिले कोरोना संक्रमित

    Influenza Virus

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में सोमवार को 12 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि छह मरीज स्वस्थ हुए है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर घटकर 98.26 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 12 मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा शहर से चार, डबवाली से एक, ऐलनाबाद से एक, नाथुसरी चौपटा से एक, रानियां से दो, चौटाला से दो व बडागुढा से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 684680 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33540 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 32958 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 117 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 42 एक्टिव मरीज है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here