हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    मास्को में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1290

    Coronavirus

    मास्को। मास्को में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से पिछले 24 घंटों में 58 नयी मौतें सामने आयी हैं जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1290 हो गयी है। मास्को के कोरोना वायरस केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने कहा, “मास्को में कुल 58 मरीजों में न्यूमोनिया के लक्षण पाये गये थे और कोरोना जांच में पॉजिटीव पाये गये इन मरीजों की मास्को में मौत हो गयी।”

    Corona Positives

    इस बीमारी से रूस में कुल 242,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

    रूस में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 2200 हो गयी है जबकि 48,000 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।