GUJCET Result 2025: 12वीं का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें अपना रिजल्ट!

GUJCET Result 2025
GUJCET Result 2025: 12वीं का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें अपना रिजल्ट!

12th Result 2025 Declared: गांधीनगर। गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने सोमवार को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों की घोषणा गुजरात सरकार के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पनसेरिया और मंत्री कुबेर डिंडोर द्वारा की गई। इस दौरान विज्ञान और सामान्य दोनों ही धाराओं के परिणाम सार्वजनिक किए गए, साथ ही गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के परिणाम भी जारी किए गए। GUJCET Result 2025

मंत्री कुबेर डिंडोर ने बताया कि वर्ष 2024-25 में फरवरी और मार्च माह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा, “विज्ञान संकाय की परीक्षा 152 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 1,00,725 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,00,575 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए और 83,987 छात्र सफल घोषित किए गए हैं।”

परिणामों की प्रमुख झलकियाँ | GUJCET Result 2025

विज्ञान संकाय का उत्तीर्ण प्रतिशत: लगभग 83.5%

सामान्य संकाय का कुल परिणाम: 93.7%

सामान्य संकाय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: बनासकांठा जिला (97.20%)

विज्ञान संकाय में सर्वोच्च जिला: मोरबी (92.51%)

निम्नतम प्रदर्शन वाला जिला: दाहोद (59%)

मंत्री डिंडोर ने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए यह भी बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को अपने परिणाम को लेकर आपत्ति है या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सका, तो वह गुजरात बोर्ड की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन या पुनः परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।

तकनीकी देरी का उल्लेख | GUJCET Result 2025

बोर्ड के अनुसार, परिणाम वेबसाइट पर जारी करने में लगभग 10 मिनट की देरी हुई, लेकिन उसके पश्चात सभी छात्रों को अपनी अंकतालिकाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गईं। सामान्य संकाय में इस वर्ष 3 लाख 37 हजार से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

Rajasthan Weather Alerts: राजस्‍थान में पश्चिम विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी