हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश 12th Result D...

    12th Result Declared: 12वीं का रिजल्ट जारी, प्रिया जायसवाल व रोशनी कुमारी रही टॉप

    12th Result
    12th Result Declared: 12वीं का रिजल्ट जारी, प्रिया जायसवाल व रोशनी कुमारी रही टॉप

    BSEB Result 2025: पटना। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम का आज ऐलान कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी), पटना के मुख्य भवन में आज यानि मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस साल के इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी, साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने टॉप किया। रिजल्ट में 86.56 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। 12th Result

    आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 82.7 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 94.77 प्रतिशत छात्र सफल रहे। साइंस स्ट्रीम में 89.66 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने 473 अंक (94.6 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉपर बने। वहीं, साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर्स रोशनी कुमारी रही हैं, जिन्होंने 475 अंक (95 प्रतिशत) हासिल किए हैं। Bihar News

    छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए ‘इंटर रिजल्ट 2025 डॉट कॉम’ और ‘इंटर बिहार बोर्ड डॉट कॉम’ की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरनी होगी। सर्च पर क्लिक करते ही वे अपने परिणाम को चेक कर पाएंगे। इन वेबसाइट की जानकारी बिहार बोर्ड की तरफ से दी गई है। आधिकारिक बीएसईबी पोर्टल पर ही अपने रिजल्ट को चेक करें। 12th Result

    Battery Charging Problem of Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ज्यादा समय में होने वाली बैटरी…