हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 150.61करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में 90 लाख से अधिक कोविड टीके लगायें गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 150.61 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 90 लाख 59 हजार 360 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 150 करोड़ 61 लाख 92 हजार 903 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोविड संक्रमण के एक लाख 41 हजार 986 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या चार लाख 72 हजार 169 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 1.34 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 9.28 प्रतिशत हो गयी है।

    कोविड के नये रूप ओमिक्राॅन से 27 राज्यों में 3071 व्यक्ति संक्रमित पायें गये हैं जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 876, दिल्ली में 513 और कर्नाटक में 333 मामले हैं। ओमिक्राॅन के संक्रमण से 1203 व्यक्ति उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 40895 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 44 लाख 12 हजार 740 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.30 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 29 हजार 948 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 68 करोड़ 84 लाख 70 हजार 959 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here