हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में 1760 कोरोना पॉजिटिव आए, 14 लोगों की मौत

    Coronavirus

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के आज 1760 नये मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढकर एक लाख पांच हजार 898 हो गयी वहीं 14 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1264 पहुंच गया है। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामलें जयपुर में 340, जोधपुर में 268, कोटा में 139, उदयपुर में 104, अलवर में 94, सीकर में 90, अजमेर में 85, भीलवाड़ा में 60, बीकानेर में 42, हनुमानगढ़ में 36, बांसवाड़ा में 31, बारां में 29, गंगानगर और भरतपुर में 28-28, जालौर और बूंदी में 26-26, नागौर में 44, पाली में 39, डूंगरपुर और चूरू में 25-25, झुंझुनू में 24, टोंक, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 23-23, झालावाड़ में 20, सिरोही में 21, धौलपुर में 16, राजसमंद में 14, दौसा में 11, सवाई माधोपुर में 10, प्रतापगढ़ में पांच, बाड़मेर में पांच कोरोना संक्रमित मामले सामने आये है।

    प्रदेश में आज 14 और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी जिसमें जोधपुर, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में दो-दो, चूरू, कोटा, सिरोही, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर और पाली में एक-एक मरीज की मौत शामिल है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1264 पहुंच गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।