हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार 19 किलो का कम...

    19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपए सस्ता

    Gas cylinder Price Today
    LPG cylinder Price

    नई दिल्ली। महंगाई से बुरी तरह त्रस्त आम आदमी जूझ रहे आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और ताजा खबर यह है कि जून महीने के लिए दाम में भारी गिरावट की गई है। 1 जून से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो गया। हालांकि14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत रहेगी। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,354 रुपये प्रति सिलेंडर से घटकर 2,219 रुपए हो गई है।

    वहीं कोलकाता में 19 किलो का सिलेंडर अब 2,454 रुपये के बजाय 2,322 रुपए, कोलकाता में 2,171.50 रुपए के बजाय 2,306 रुपए में बिकेगा। मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत 2,507 रुपए से घटकर 2,373 रुपए रह गई है। देश में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 19 मई को बढ़ोतरी की गई थी। यह महीने में दूसरी बार था जब कीमतों में वृद्धि की गई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here