हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Bhakra Canal ...

    Bhakra Canal : भाखड़ा में डूबे 2 युवकों को ढूंढने में दिखा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादारों का जज्बा!

    Sirsa News
    Bhakra Canal : भाखड़ा में डूबे 2 युवकों को ढूंढने में दिखा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादारों का जज्बा!

    देसुमलकाना के निकट अढ़ाई घंटे बाद मिले शव | Sirsa News 

    ओढां (सरसा), राजू। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब (Shri Jalalana Sahib) के गांव देसुमलकाना निकट से होकर गुजरने वाली भाखड़ा नहर (Bhakra Canal) में नहाते समय 2 युवक पानी में बह गए। सूचना के बाद कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं गांव से बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। वहीं सूचना के बाद डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादार भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने लोगों के साथ मिलकर नहर में बहे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। करीब अढ़ाई घंटे बाद दोनों युवकों के शव बरामद हुए। Sirsa News

    जानकारी मुताबिक गांव देसुमलकाना के निकट भाखड़ा नहर में हैड के पास बाद दोपहर 2 युवक नहाने के लिए उतरे। बताया गया है कि दोनों में से एक युवक तैरना नहीं जानता था। जब वह डूबने लगा तो उसने दूसरे युवक को सहारे के लिए पकड़ा। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों युवक पानी में बह गए। हैड पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना ग्राम सरपंच को दी। जिसके बाद गांव में मुनादी हुई तो बड़ी संख्या में लोग, दमकल विभाग की गाड़ी व कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

    अन्य सेवादारों ने नहर के बाहर व्यवस्था संभाली | Sirsa News

    वहीं सूचना के बाद गांव से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के काफी सेवादार भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रीन एस के सेवादार गुरलाल इन्सां व लखविन्द्र इन्सां तथा गांव से कुलदीप सिंह सहित तीनों ने गहरे पानी में उतरते हुए तलाश शुरू की। वहीं अन्य सेवादारों ने लोगों के साथ मिलकर नहर के बाहर व्यवस्था संभाली।

    करीब अढ़ाई घंटे की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव बरामद हुए। युवकों की पहचान कालांवाली निवासी करीब 16 वर्षीय रणजीत सिंह व गांव फूलोखारी (पंजाब) निवासी करीब 18 वर्षीय वीर सिंह के रूप में हुई। मौके पर मौजूद प्रेमी पाला सिंह इन्सां ने बताया कि करीब अढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बरामद हुए। सूचना के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। गौरतलब हो कि गर्मी के मौसम में देसुमलकाना के आसपास व साथ लगते पंजाब क्षेत्र के काफी युवक भाखड़ा नहर में नहाने के लिए आते हैं। इससे पहले भी यहां इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा नहरों में नहाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन फिर भी नहरों पर नहाने वालों की काफी भीड़ देखी जा सकती है। Sirsa News

    MSG Bhartiya Khel Gaon : स्विमिंग प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी गर्ल्स और ब्वायज स्कूल के खिलाड़ी छाए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here