हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में 25 नये पोजिटिव, कुल संख्या पहुंची 1101

    Coronavirus

    जयपुरl राजस्थान के जोधपुर में दस और टोंक में 11 नये कोरोना पाॅजिटिव सहित गुरूवार को राज्य में 25 नये कोरोना पोजिटिव सामने आये तथा राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1101 हो गयी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर में दस, टोंक में 11 बीकानेर में एक, झुंझुनू में दो तथा अजमेर में एक नये कोरोना पाॅजिटिव सामने आये है। जयपुर में आज एक भी नया पाॅजिटिव नहीं मिलने से फिलहाल राहत मिली हैं। इसके साथ ही जोधपुर में कुल संक्रमितों की संख्या बढकर 115 तथा टोंक में 71 हो गयी हैं।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में छह, अलवर में सात, बांसवाडा में 59, भरतपुर में 20, भीलवाडा में 28, बीकानेर में 35, चुरू में 14, दौसा में 12,. धौलपुर में एक, डूंगरपुर में पांच, जयपाुर में 483, जैसलमेर में 30,, झुंझुनू में 35, जोधपुर में 115, करौली में तीन, पाली में दो, सीकर में दो, टोंक में 71, उदयपुर में चार, प्रतापगढ में दो, नागौर में सात,, कोटाा में 84, झालावाड में 17,, बाडमेर में एक और हनुमानगढ में दो पाॅजिटिव मामले पाये गये हैं। विभाग के अनुसार अब तक 37 हजार 860 के सैंपल लिए गये, 1101 पाॅजिटिव3 1 हजार 902 नेगेटिव और 157 पाॅजिटिव से नेगेटि बने 82 लोगों को अस्पताल से छुट्टि दे दी गयी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।