हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कार तथा बाइक ...

    कार तथा बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत

    road accident

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद जिले के डूमरखां कलां गांव के निकट आज बाइक तथा कार के बीच टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। नरवाना थाना पुलिस ने आज यहां बताया कि ये तीनों रिश्तेदारी में गांव दनौदा से घर वापस लौट रहे थे। मृतकों की शिनाख्त कर्मपाल (24),मलकीन (28) और इनका भांजा कर्ण (18)के रूप में की हुई है। गांव रामगढ पांडवा के तीनों युवक नौदा कलां गांव रिश्तेदारी में आए हुए थे। जहां पर कर्मपाल की बहन विवाहित है। शुक्रवार सुबह तीनों अपने घर लौट रहे थे। गांव डूमरखा कलां के निकट जब वे कैथल हाइवे पर मुडने सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    • घटना को अंजाम देकर चालक कार छोडकर फरार हो गया।
    • तीनों घायलों को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल नरवाना पहुंचाया।
    • जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

    सदर थाना नरवाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर फरार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।