हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें नाइजीरिया में...

    नाइजीरिया में आत्मघाती और रॉकेट हमले में 31 मरे

    Suicide, Rocket Attack, Nigeria

    दो आत्मघाती बम विस्फोट

    आबुजा (वार्ता):

    पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध बोको हरम के जिहादियों ने ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों पर दो आत्मघाती बम विस्फोट कर दिये और उपनर रॉकेट से हमले किये जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारी और मिलिशिया नेता मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने रविवार को यह जानकारी दी।

    कोलो के मुताबिक दम्बोआ में कल रात दो आत्मघाती हमले और रॉकेट से संचालित ग्रेनेड विस्फोट किया गया। ये हमले ईद उल फितर की छुट्टियां मना कर लौट रहे लोगों को निशाना बना कर किया गया।

    मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका

    धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बोको हरम के जिहादियों ने इन आत्मघाती विस्फोटों को अंजाम दिया। कोलो ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने शुवारी और पास के अबाचारी शहर में कल रात लगभग 10:45 बजे खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया।

    कोलो ने बताया कि यह किसी से कहने की जरूरत नहीं है कि यह काम बोको हरम का है। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने 31 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वाले लोगों की संख्या 31 तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि घायलों में कई ऐसे लोग हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुयी है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।