हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश देश में एक दि...

    देश में एक दिन में कोरोना के 3,157 नए मामले

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,157 नए मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में एक अरब 89 करोड़ 23 लाख 98 हजार 347 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3157 नए मरीज सामने आये हैं। वहीं इस दौरान 2723 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 38 हजार 976 मरीज कोविड से उबर चुके हैं। वहीं इस बीमारी से 26 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 523869 हो गया है। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नये मामलों में तेजी देखी जा रही है।

    यहां पर पिछले 24 घंटों के दौरान 281 सक्रिय मामले बढ़ने के बाद इनकी संख्या 5991 हो गयी। वहीं 1204 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 1852388 पर पहुंच गया, मृतकों की संख्या 26,175 पर स्थिर हैं। हरियाणा में सक्रिय मामले 32 घटकर 2528 हो गये हैं। इस दौरान 511 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 979872 हो गई। जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,619 पर स्थिर है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 20 बढ़कर 2830 हो गए है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 273 बढ़कर 6469830 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या में 21 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 69068 पर पहुंच गया है।

    कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पांच घटकर 1780 हो गई, जबकि 108 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त लोगों की संख्या 3905844 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40102 हो गया है।

    उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 49 बढ़कर 1587 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 218 लोग महामारी से उबरे और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2049520 हो गयी। इस दौरान संक्रमण से एक मरीज की मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 23,508 हो गई।

    महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले तीन घटकर 995 हो गए हैं। राज्य में 171 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7729063 हो गई। यहां मृतकों का आंकड़ा 147849 पर स्थिर हैं।

    मिजोरम में सक्रिय मामले 668 पर स्थिर हैं। इस दौरान राज्य में 40 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 226129 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 696 पर स्थिर है।

    तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में एक सक्रिय मामले बढ़कर 514 हो गया हैं। यहां इस दौरान 46 लोगों के कोरोना मुक्त होने के बाद महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 3415440 हो गये, जबकि मरने वालों की संख्या 38,025 पर बरकरार है।

    पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 31 बढ़कर 397 हो गये तथा कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,202 पर पहुंच गया है। राज्य में संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या 21 बढ़कर 1996714 हो गई है।

    तेलंगाना में सक्रिय मामले पिछले 24 घंटों में 15 बढ़कर 335 हो गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। राज्य में कोरोना मुक्त लोगों का आंकड़ा 787598 पर जा पहुंचा है।

    पंजाब में इस दौरान कोरोना के एक सक्रिय मामला 191 हो गया हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 741676 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 17,748 पर स्थिर है।

    राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 11 बढ़कर 380 हो गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1273760 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 9,552 पर स्थिर है।

    मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 21 बढ़कर 171 हो गये। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 10 का इजाफा होने से यह 1030585 पर पहुंच गयी है जबकि अभी तक 10735 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।

    गुजरात में कुल सक्रिय मामलों की संख्या नौ बढ़कर 122 जा पहुंची है। पिछले 24 घंटों में यहां नौ लोगों के स्वस्थ्य होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 1213293 हो गयी है। मृतकों की संख्या 10,943 पर स्थिर है।

    आंध्र प्रदेश में इस समय 30 सक्रिय मामले हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या पांच बढ़कर 2304939 पर पहुंच गई, जबकि मृतकों की संख्या 14,730 पर स्थिर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here