हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ मुश्किल में फ...

    मुश्किल में फंसे 385 नव नियुक्त सब इंस्पेक्टर

    Haryana, Six, IPS, 48 HPS, Officers, Replaced

    परिवार में किसी के नौकरी न होने पर मिले 5 अंक शक के दायरे में

    • गड़बड़ी मिली तो नौकरी जाने के साथ दर्ज होगा धोखाधड़ी का केस

    करनाल। हरियाणा कर्मचारी भर्ती चयन आयोग द्वारा हाल ही में भर्ती सब इंस्पेक्टरों में से 385 की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसका कारण है उनके 5 अंकों पर शक होना। चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि एसआई मेल व फीमेल भर्ती का रिजल्ट निकालने के दो दिन बाद अंकों की डिटेल वेबसाइट पर अपलोड की गई। लेकिन इसके बाद कुछ पात्रों, मीडिया व सीआईडी ने रिपोर्ट दी है कि कुछ चयनित युवाओं ने फर्जी 5 अंक लिए हैं। जिसके घर में नौकरी नहीं है, उसको अतिरिक्त 5 अंक दिए जाते हैं। 5 अंक लेने वाले की जांच के लिए एक सूची एडीजीपी सीआईडी को दी है। साथ ही पात्रों से तहसीलदार/एसडीएम से सत्यापित एफिडेविट मांगा गया है, जो 22 नवंबर को आयोग के पास जमा करवाना होगा। जांच में फेक पाए जाने वाले का पद रद्द करेंगे और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाएंगे।

    ऐसे बनी मेरिट

    80 अंकों की लिखित परीक्षा ली गई। 100 प्रश्न की परीक्षा थी। प्रत्येक प्रश्न के .8 अंक निर्धारित किए गए थे। 10 अंक अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता के तय किए गए। इनमें ग्रेजुएशन के 4, पोस्ट ग्रेजुएशन के 3 और एनसीसी के सर्टिफिकेट के 3 अंक तय किए गए थे। 10 अंक सोशल इकॉनोमिक के तय किए गए। 5 अंक जिस घर में नौकरी नहीं है, 5 अंक जिसका पिता मर चुका है। 5 अंक डिनोटिफाइड के तय किए गए थे। तीनों प्वाइंट वाले को अधिकतम 10 अंक मिलते।

    385 ने लिया घर में नौकरी न होने का लाभ

    एसआई पुरुष के लिए 400 और एसआई महिला के लिए 65 पदों पर भर्ती हुई। मेल भर्ती में 400 का चयन करके 49 को वेटिंग सूची में दर्शाया गया। इन 449 में से 318 ऐसे पात्र हैं, जिन्होंने घर में नौकरी नहीं बताकर 5 अंक हासिल किए हैं। इसी तरह महिला भर्ती में 65 का चयन करके 22 वेटिंग के पात्र तय किए गए हैं। इन 87 पात्रों में से 67 ऐसे हैं, जिन्होंने 5 अंक घर में नौकरी नहीं बता कर लिए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।