हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हरियाणा के कर...

    हरियाणा के करनाल में 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

    करनाल। हरियाणा के करनाल जिले की पुलिस ने 4 आतंकवादियों को गुरुवार सुबह नैशनल हाईवे से गिरफ्तार किया। वे इनोवा गाड़ी में हाईवे से गुजर रहे थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के बस्ताडा टोल से करनाल पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी को पकड़ा था जिसमें 4 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल ये गाड़ी मधुबन थाना में खड़ी है। बताया जा रहा है कि इनके पास गोला बारूद मिला है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here