हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फिरोजपुर में ...

    फिरोजपुर में कार में लगी आग, 4 साल की बच्ची जिंदा जली

    फिरोजपुर। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर के तलवंडी भाई कस्बे के पास एक दर्दनाक हादसे में एक चलती कार में अचानक आग लगने से चार साल की बच्ची जिंदा जल गई। जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह पुत्र मघर सिंह निवासी ग्राम कलेर जिला फरीदकोट अपनी पत्नी, तीन बेटी और एक बेटे के साथ अपनी स्विफ्ट कार से धर्मकोट में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था।

    यह भी पढ़ें:– मणिकर्ण साहिब में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है डीजीपी

    कैसे हुआ हादसा

    वापस आते समय तलवंडी भाई फरीदकोट व गांव कोट करोड़ में उनकी कार अचानक खराब हो गई। वह सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी कर जैसे ही बाहर निकले, तो अचानक कार में आग लग गई। उनकी पत्नी व दो लड़कियां उसमें बैठी थीं। आग लगने के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठी पत्नी, दो बेटियां और बेटा बाहर आ गया, लेकिन कार के शीशे जाम होने के कारण कार की आगे की सीट पर बैठी चार साल की मासूम तरणवीर उर्फ तनु बाहर नहीं निकल सकी। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here