हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पीपीसीबी में ...

    पीपीसीबी में 44 इंजीनियरों के तबादले

    PPCB

    पटियाला (एजेंसी)। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB)के अध्यक्ष एसएस मारवाह ने बोर्ड के कामकाज में सुधार के उद्देश्य से 44 इंजीनियरों के तबादले करने की घोषणा आज की।

    बोर्ड के उप निदेशक डॉ़ चरणजीत सिंह ने बताया कि तबादले पर्यावरण मंत्री ओपी सोनी की मंजूरी से किये गये हैं। उन्होंने बताया कि 7 वरिष्ठ अभियंताओं, 20 अभियंताओं और 17 सहायत अभियंताओं के तबादले किये गये हैं।

    एक ही स्थान पर काफी समय रहने के कारण शिथिलता को तोड़ने के उद्देश्य से यह तबादले किये गये हैं। इसके अलावा नई प्रौद्योगिकी से प्रदूषण नियंत्रण के कार्य को अंजाम देने वाले दूसरी और तीसरी पंक्ति के अधिकारियों को भविष्य के लिए तैयार करना भी इसका एक उद्देश्य है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।