हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश 84 साल के जरू...

    84 साल के जरूर हैं, पर हल्के में मत लेना!

    Jhajjar News
    मास्टर चाँद सिंह ने 3 माह में 5 गोल्ड मैडल, 3 सिल्वर व एक कांस्य पदक | Jhajjar News

    ये 84 साल के बूढ़े हैं या 16 साल के जवान! 9 पदक जीतकर लिखा नया इतिहास

    सच कहूँ/संजय भाटिया
    45th National Masters Athletics Championships: झज्जर। 4 से 9 मार्च 2025 तक कन्टीरवां स्टेडियम एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (शॉई) के नेता जी सुभाषचन्द्र बोस खेल ग्राऊंउ बैंगलूरू (कर्नाटका) बैंगलुरू विश्वविद्यालय में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3600 के लगभग पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा प्रदेश के 87 पुरूष एवं 27 महिला खिलाड़ियों सहित 114 खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडू प्रथम, मणिपुर द्वितीय और हरियाणा तृतीय स्थान पर रहा। अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग खिलाड़ी मास्टर चाँदसिंह अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉटपुट में गोल्ड, डिस्कसथ्रो में सिल्वर, जेवलीनथ्रो में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। Jhajjar News

    मास्टर चाँद सिंह ने 3 माह में 5 गोल्ड मैडल, 3 सिल्वर व एक कांस्य पदक | Jhajjar News

    गौरतलब है कि पिछले माह 31 जनवरी से 3 फरवरी, 2025 तक कुन्नाकुलम, त्रिचुर केरला के स्टेडियम में आयोजित छठी राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शॉटपुट, डिस्कसथ्रो में 2 गोल्ड व जैवलीनथ्रो में सिल्वर मैडल जीतकर इतिहास रचा था। इसी प्रकार चण्डीगढ़ के सैक्टर 7 स्पोर्टस काम्पलैक्स में 14 से 15 दिसंबर, 2024 तक आयोजित 33वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनिशप में 80 आयु वर्ग में शॉटपुट, डिस्कसथ्रो व जेवलीनथ्रो में तीन स्वर्ण पदक जीते।

    मूल रूप से झज्जर के 84 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्ग खिलाड़ी मास्टर चाँदसिंह अहलावत गांव डीघल निवासी हाल रोहतक के लक्ष्मी नगर निवासी ने शॉटपुट डिस्कसथ्रो व जेवलीनथ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा का नाम ऊँचा किया। इसी प्रकार से तीन माह में 5 गोल्ड मैडल, 3 सिल्वर व एक कास्यं पदक सहित 9 पदक जीतकर हरियाणा का नाम गौरवान्वित किया है। हरियाणा मास्टर वेटरन के सचिव चरणजीत सिंह ने इस वर्ष थाईलैण्ड में होने वाली एशियन प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चाँदसिंह अहलावत का चयन किया है। चाँदसिंह अहलावत ने आगे बताया कि 11 से 13 अप्रैल 2025 तक नेहरू स्टेडियम दिल्ली में आयोजित चौथी खेलो इन्डिया मास्टर वेटरन गेम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि खेलों की कोई उम्र की सीमा नहीं होती केवल जुनून और हौंसला चाहिए। Jhajjar News

    Haryana Roadways: हरियाणा सीएम ने दी इस रूट के यात्रियों को नई बस की सौगात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here