लुधियाना में कार के नहर में गिरने से 5 की मौत

Accident

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में लुधियाना जिले के झम्मट ब्रिज के पास एक कार के नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात दो बजे की बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान नंगला निवासी जतिंदर सिंह (40), जगतार सिंह (45), गोपालपुर के जग्गा सिंह (35), लेहल के कुलदीप सिंह (45) और रुड़की के जगदीप सिंह (35) के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और संदीप सिंह नामक शख्स बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here