हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना वायरस से अब तक 543 की मौत

    Coronavirus

    देश में कोरोना वायरस के 17,265 पॉजिटिव केस | Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान Coronavirus (कोविड-19) संक्रमण के 1553 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 36 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 543 हो गया है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 17265 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 316 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 2547 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 552 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े चार हजार को पार कर 4203 हो गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 12 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हो गयी है। राज्य में 507 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    संक्रमितों की संख्या में दूसरे स्थान पर दिल्ली

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 110 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2003 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। राजधानी में कुल 72 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद गुजरात में संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी गयी और यहां 367 नये मरीजों के साथ 1743 हो गयी तथा 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 63 पहुंच गयी।

    • देश में महामारी से संक्रमित कुल रोगियों की संख्या 17265 हो गई है।
    • कुल मौतों का आंकड़ा 543 हो गया है।
    • देश के विभिन्न अस्पतालों में 13,295 कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है।
    • महाराष्ट्र में 3651 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।
    • दिल्ली में 1893 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।
    • मध्य प्रदेश में 1407 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।
    • गुजरात में 1376 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।
    • तमिलनाडु में 1372 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।
    • राजस्थान में 1351 लोग वायरस का शिकार हुए हैं।
    • कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में सर्वाधिक 211 लोगों की मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।