हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कारोबार दिवाली तक 60 ...

    दिवाली तक 60 प्रतिशत उड़ानें शुरू होने की उम्मीद: इंडिगो

    60 percent flights expected to start by Diwali IndiGo
    नयी दिल्ली l यात्रियों की संख्या के मामले में देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दिवाली तक कोविड-19 से पहले की तुलना में 60 प्रतिशत उड़ानों के परिचालन पर पहुँचने की उम्मीद जतायी है। मार्च में लागू पूर्णबंदी के बाद दो महीने के अंतराल पर 25 मई से घरेलू मार्गों पर यात्री उड़ानें फिर से चलनी शुरू हुई हैं। शुरुआत काफी धीमी रही। हवाई यात्री परिवहन में 60 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने बताया कि अगस्त में उसने 32 प्रतिशत तक उड़ानों का परिचालन किया और अगले दो महीने में उसे 60 फीसदी पर पहुँचने की उम्मीद है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने बताया “हवाई यात्रा की माँग और विमान सफर में यात्रियों का विश्वास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। भरी सीटों के अनुपात, राजस्व और अग्रिम बुकिंग में स्थिर गति से वृद्धि हो रही है। मौजूदा रफ्तार से वृ़द्धि होती रही तो हमें दिवाली से पहले कोविड-पूर्व की तुलना में 60 प्रतिशत उड़ानों के परिचालन पर पहुँचने की उम्मीद है। हम समय की जरूरत के हिसाब से अपने कारोबारी ढाँचे में बदलाव करते रहेंगे।”
    सरकार ने घरेलू यात्री सेवा दुबारा शुरू करते समय मई में कोविड-पूर्व की संख्या की तुलना में हर एयरलाइन को एक-तिहाई उड़ानें शुरू करने की अनुमति दी थी। जून के अंत में इस सीमा को बढ़ाकर 45 प्रतिशत किया गया था जिसे अब 60 प्रतिशत कर दिया गया है। सितंबर में देश में घरेलू उड़ानों की संख्या कोविड-पूर्व स्तर के एक-तिहाई पर पहुँच गई है। दुबारा उड़ानें शुरू होने पर इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। नागर विमानन महानिदेशालय के आँकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से पहले जहाँ उसकी बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कुछ कम थी, जुलाई में वह बढ़कर 60 फीसदी के पार पहुँचने की उम्मीद है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।