हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 75 ग्राम हेरो...

    75 ग्राम हेरोइन, कार और बिना नंबर की बाइक बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाते थे ड्रग्स

    Heroin
    पंजाब में 15 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

    जलालाबाद (रजनीश रवि)। थाना सदर Jalalabad पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों से 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एक वरना कार, एक बिना नंबरी प्लेटिना बाइक और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी अलीके, सलविंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी सोहना सादड़ और गुरजीत सिंह पुत्र मंगत सिंह निवासी सोहना सादड़ के रूप में हुई है।

    क्या है मामला

    आरोपी पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाने की नियत से घूम रहे थे। मुखबिर ने सूचना मिली थी कि कुलवंत सिंह, सलविंदर सिंह और गुरजीत सिंह एक वरना कार और एक प्लेटिना बाइक लेकर बॉर्डर एरिया फत्तूवाला जोधा भैणी से ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने की नियत से घूम रहे हैं। पुलिस ने नाका लगाकर आरोपियों को दबोच लिया। उनसे नशीला पदार्थ बरामद किया और कार व बाइक जब्त कर ली। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 21, 23, 28, 29, 30, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here