हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमितों के 84 नये मामले सामने आये

    coronavirus

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कोरोना के 10 संक्रमितों की मौत हो गयी जबकि 84 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हजार 626 हो गयी है चिकित्सा विभाग द्वारा आज जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक भरतपुर में 31, जयपुर में 28, चुरु में तीन, डूंगरपुर में दो, झालावाड़ में पांच झुंझनू में छह, राजसमुंद में दो और सिरोही में सात पोजिटिव मिले हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 323 हो गयी।

    Coronavirus

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 436, अलवर में 315, बांसवाड़ा में 90, बारां में 62, बाड़मेर में 156,भरतपुर में 1129 भीलवाड़ा में 201, बीकानेर में 146, बूंदी में 10, चित्तौड़गढ़ में 202, चुरु में 212, दौसा में 97, धौलपुर में 243, डूंगरपुर में 393, गंगानगर में 31, हनुमानगढ़ में 45, जयपुर में 2702, जैसलमेर में 81, जालौर में 204, झालावाड़ में 351, झुंझुनू में 267, जोधपुर में 2254, करौली में 46, कोटा में 549, नागौर 571, पाली में 853, प्रतापगढ़ में 14, राजसमंद में 170, सवाई माधोपुर में 66, सीकर में 410, सिरोही में 322, टोंक में 187 और उदयपुर में 629 संक्रमित हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।