हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा के 844 शिक्षकों को किया गया पदोन्नत, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

    Haryana News:
    Haryana News: हरियाणा के 844 शिक्षकों को किया गया पदोन्नत, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

    Haryana News: चंडीगढ़ (सच कहॅूँ न्यूज)। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जाए। इसी कड़ी में 844 शिक्षकों को पदोन्नत किया है, जिनमें 4 प्रिंसिपल भी शामिल हैं। इसी तरह से जल्द ही बीईओ व डीईओ की प्रमोशन की जाएगी। शिक्षकों का तबादला भी शीघ्र ही कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केमेस्ट्री के 35 और 18 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) को पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पदोन्नत किया गया है।

    Haryana-Punjab Bullet Train: हरियाणा-पंजाब के इन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, 343 गांवों की जमीन का अधिग्रहण

    संस्कृत व अंग्रेजी के 1-1 पीजीटी, हिंदी के 2 पीजीटी को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया गया है। इसी तरह से कॉमर्स के 4, अंग्रेजी के 207, जियोग्राफी के 1, इतिहास के 203, राजनीतिक शास्त्र के 137, समाजशास्त्र के 13, संस्कृत के 150, गृह विज्ञान के 37 और हिंदी के 35 टीजीटी को पदन्नोत करके पीजीटी बनाया गया है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर सरकारी स्कूल के ढांचागत विकास को पूरा किया है और अन्य दिक्कतों का भी जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम बनाए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थी चुनौतियों का निपटान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चरणों में सभी तरह के टीचरों का ट्रांसफर ड्राइव जल्द शुरू किया जाएगा। Haryana News

    उन्होंने कहा कि हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का विजन है कि राजकीय स्कूलों में बच्चों के लिए ई-पुस्तकालय हों। इसी को ध्यान में रखकर सरकार 197 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों एवं 250 पीएम श्री विद्यालयों में ई-पुस्तकालय का निर्माण करवाएगी।