हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    ब्राज़ील में कोरोना से 86,449 लोगों की मौत, 23.43 लाख संक्रमित

    Coronavirus

    ब्रासीलिया। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 51,147 नए मामलों पुष्टि के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,343,366 हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार रात को बताया कि इस दौरान 1,211 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 86,449 हो गयी हैं जबकि इस महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक करीब 16 लाख लोग ठीक हो गए हैं।

    State in dilemma regarding Corona

    इससे एक दिन पहले ब्राज़ील में एक दिन के दौरान 55,891 लोगों के संक्रमित और 1,156 मरीजों की मौत की पुष्टि हुयी थी। अमेरिका के बाद ब्राज़ील कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश है और मामलों के अनुसार ब्राज़ील फ़िलहाल नंबर दो पर है। वही जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार पूरे विश्व में कोरोना से अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए है और 640,000 से अधिक लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।