हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें ग्वाटेमाला मे...

    ग्वाटेमाला में संगीत कार्यक्रम में भगदड़, 9 लोगों की मौत

    Guatemala

    ग्वाटेमाला सिटी (एजेंसी)। ग्वाटेमाला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी शहर क्वेटजाल्टेनंगो में एक संगीत कार्यक्रम के अंत में मची भगदड़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गये। स्थानीय रेड क्रॉस ने घटना की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार को क्वेटजाल्टेनंगो में आयोजित संगीत कार्यक्रम के अंत में मैदान से निकलने के दौरान भगदड़ मच गयी। घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ के स्पेन से स्वतंत्रता की 201 वीं वर्षगांठ थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here