हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मां एवं दो बच...

    मां एवं दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत

    Hisar News
    Hisar News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के चुरू जिले में सालासर थाना क्षेत्र के गांव राजियासर में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की खेत ने पानी के कुंड में डूबने से मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि कल शाम को राजियासर के नजदीक एक कुंड में दो बच्चे और एक महिला के शव तैरने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान सुमन उर्फ चूकादेवी नायक (28) पत्नी बाबूलाल और उसके दो बच्चे कुमारी उर्मी(6) और प्रदीप (2) शामिल हैं।

    पुलिस के पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों बच्चे इस कुंड के पास अक्सर खेलते रहते थे। कल किसी समय बच्चों के कुंड में गिर जाने और उन्हें बचाने के प्रयास में सुमन की भी मृत्यु हो जाने का यह हादसा होने की संभावना से पुलिस ने इनकार नहीं किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक तीनों शव आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिए गए। सुमन की शादी 8 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।