हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिप्लब देव की...

    बिप्लब देव की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव, पत्नी-पुत्री पॉजिटिव

    Corona-negative

    अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन उनकी पत्नी नीति देव तथा पुत्री श्रेया इस वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं। देव ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने मंगलवार सुबह फेसबुक पर लिखा, “मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अगले सात दिन मैं घर में क्वारंटीन रहूंगा तथा अन्य दिशानिर्देशों का अनुपालन करूंगा। मैं घर से ही कामकाज करूंगा। मैं त्रिपुरा के प्यारे लोगों का दुआओं और प्रार्थना के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

    Biplab Kumar Deb

    कोरोना के खिलाफ जंग जारी रहेगी और हम सब मिलकर इस पर जीत हासिल करेंगे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और हम सब मिल कर इस पर विजय हासिल करेंगे। ” उनकी पत्नी तथा पुत्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, लेकिन बुजुर्ग मां तथा उनके पुत्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे कुछ दिन पहले उनकी सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। उनकी भतीजी जो हाल ही में मुख्यमंत्री आवास पर आयी थी, भी इस वायरस से संक्रमित पायी गयी है। मुख्यमंत्री के परिजनों में कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये हैं तथा उनमें इसके लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है तथा मुख्यमंत्री आवास में लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।