हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार मे...

    शेयर बाजार में तेजी

    Stock Market Today

    मुंबई। मजबूत निवेश धारणा के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार सुबह करीब एक फीसदी चढ़ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.26 अंक की बढ़त के साथ 38,371.34 अंक पर खुला और कुछ ही देर में साढ़े तीन सौ अंक से अधिक चढ़ कर 38,550.74 अंक पर पहुंच गया। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर दो प्रतिशत से अधिक उछले। धातु, बैंकिंग, वित्त, आईटी और टेक क्षेत्रों की कंपनियों में लिवाली से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.10 अंक की मजबूती के साथ 11,322.25 अंक पर खुला। पहले आधे घंटे में ही यह 100 अंक से ज्यादा की बढ़त बनाता हुआ 11,373.60 अंक पर पहुंच गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।