हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    विश्व में कोरोना से 2.10 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 7.63 लाख से अधिक की मौत

    Corona in India

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी Coronavirus का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और दुनियाभर में अब तक इससे 2.10 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7.63 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनियाभर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और मेक्सिको तीसरे स्थान पर है। वहीं भारत इस मामले में चौथे नंबर पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में 2,10,83,093 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,63,070 लोगों की मृत्यु हुई है।

    New Corona Cases

    विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 5309164 लोग Coronavirus से संक्रमित हो चुके हैं तथा 168429 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 3226443 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 105490 लोगों की मौत हो चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 65,002 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,26,193 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 996 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 49,036 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 18,08,937 हो गयी है।

    देश में इस समय कोरोना के कुल 6,68,220 सक्रिय मामले हैं। रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 910778 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15467 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।