हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश संसद का मानसू...

    संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से

    Monsoon Session

    शनिवार-रविवार को भी चलेगा सदन

    नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक बिना किसी अवकाश के चलेगा। लोकसभा सचिवालय के अनुसार सदन की कार्यवाही पहले दिन 14 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। अगले दिन 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक कार्यवाही अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। सचिवालय के अनुसार 17वीं लोकसभा के इस चौथे सत्र में रविवार एवं शनिवार को कोई अवकाश नहीं होगा। इसके साथ ही प्रश्नकाल एवं गैर सरकारी सदस्यों का कामकाज भी इस बार नहीं होगा। लोकसभा सचिवालय ने सदस्यों को यह भी सूचित किया है कि कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें समन पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।