हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 705 नये मामले सामने आए

    Corona Update

    जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के आज 705 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85 हजार 379 हो गयी जबकि सात और संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1088 पर पहुंच गयी। चिकित्सा निदेशालय की ओर से सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार नये मामलों में सर्वाधिक राजधानी जयपुर में 112 संक्रमित मिले हैं, जबकि उदयपुर में 27, पाली में 34, अजमेर में 37, बांसवाड़ा में चार, गंगानगर में छह, चुरु में सात, भरतपुर में छह, कोटा में 35, अलवर में 56, जोधपुर में 89, बारां में 23, टोंक में 23, डूंगरपुर में 40, चित्तौड़गढ़ में 34, भीलवाड़ा में 17, जैसलमेर में एक, बीकानेर में 38, झालावाड़ में 44, सीकर में 24, बाड़मेर में 22 और बूंदी में 23 संक्रमित मिले हैं। चिकित्सा विभाग के अनुसार कुल 85 हजार 379 संक्रमितों में 13 हजार 421 एक्टिव मामले हैं।

    यह भी पढ़े – कोरोना मामले नयी ऊंचाई पर, एक दिन में 83 हजार से अधिक संक्रमित

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।