हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश अमित शाह फिर ...

    अमित शाह फिर एम्स में भर्ती

    Amit Shah again admitted to AIIMS

    नयी दिल्ली l केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अस्वस्थ महसूस करने पर एक बार फिर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स सूत्रों के अनुसार शाह को शनिवार रात ग्यारह बजे एम्स में दाखिल कराया गया है। शाह को दो अगस्त को कोरोना संक्रमित होने पर गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था। कोरोना को मात देकर वह 14 अगस्त को घर आ गए थे किंतु वायरस के बाद की तकलीफ़ों की वजह से 18 अगस्त को एम्स से भर्ती हुए थे और वहां से उन्हें 31 अगस्त को छुट्टी मिली थी। उन्हें इस बार एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।