हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 90 प्रतिशत हुई

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) को मात देने वालों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 90 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी हो रही है और अब इसकी संख्या घटकर 6.68 लाख पर आ गई है तथा संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 78.64 लाख को पार कर गया है। देश में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 50,129 नये मामले आये और संक्रमितों की कुल संख्या 78,64,811 हो गयी। इसी अवधि में 62,077 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इसे मिलाकर देश में अब तक 70,78,123 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

    नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 12,526 घटकर 6,68,154 हो गये हैं। इस दौरान 578 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,18,534 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 90.00 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 8.50 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3724 घटकर 1,40,702 लाख हो गये हैं जबकि 137 की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,152 हो गयी है। इस दौरान 10,004 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14.55 लाख से अधिक हो गयी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।