हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    जापान में भूकंप के तेज झटके

    Earthquake in Philippines

    टोक्यो l जापान में टोक्यो के दक्षिण-पूर्व में 600 मील की दूरी पर ओगासावारा द्वीपसमूह के चिचीजीमा द्वीप में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गयी है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आज यह जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के कारण समुद्र में सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है। अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

    जापान भूकंपीय सक्रिय क्षेत्र में भी आता है जिसे रिंग ऑफ फायर के रूप में जाना जाता है और यहां नियमित अंतराल में शक्तिशाली भूकंप आते रहते हैं। वर्ष 2011 में रिक्टर पैमाने पर यहां 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था और सुनामी आने से 15,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र आपदा के कारण प्रभावित हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।